नवगछिया थाना की पुलिस ने विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर लगे ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद की. नवगछिया के पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने बतायी कि नवगछिया पुलिस को सूचना मिली थी कि विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ के शिवानी धर्मकांटा के पास लावारिस अवस्था में ट्रक लगा है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस ने सूचना सत्यापन के लिए मौके पर पहुंच कर जांच की, तो ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई. ट्रक से 114 लीटर शराब बरामद की गयी.
तलाशी में 306 बोतल इंपीरियल ब्लू (375 मिली प्रति बोतल), कुल 114.75 लीटर शराब बरामद की. ट्रक को तत्काल जब्त कर लिया गया है. ट्रक के मालिक व ड्राइवर सहित अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

