भाजपा गठबंधन की सरकार बनी नवगछिया मे अपराधियों का मनोबल बढ़ गया : युवा राजद-Naugachia News

शिक्षा/जानकारी

नवगछिया : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार जिस दिन से सरकार बनाई है उस दिन से नवगछिया में आपराधिक घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. नवगछिया अनुमंडल में हो रही आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण पाने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हो रही है. जदयू – भाजपा गठबंधन की सरकार बनने के बाद नवगछिया सहित प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गया है अपराधी दिन दहाड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्री यादव ने कहा कि नीतीश कुमार और भाजपा गठबंधन की सरकार बने 100 दिन पूरे हुए है इस दौरान सबसे ज्यादा नवगछिया में चोरी की घटनायें घाटी है लगातार अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या किया जा रहा है जो कि काफी निंदनीय और दुखद है. आपराधिक घटनाओं में अचानक तेजी आने से सुशासन की सरकार का पोल खुल रही है. नई सरकार बने के बाद नवगछिया में दर्जनों से अधिक निर्दोष लोगों की हत्या हो चुकी है. पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है. नवगछिया में पुलिसिंग व्यवस्था चौपट हो गयी है.

भाजपा – जदयू को बताना चाहिए यह कौन सा राज है जंगलराज या मंगलराज है. लेकिन जिस आशा-विश्वास के साथ लोगों ने महागठबंधन सरकार को बनाने का काम किया था उन आशा और विश्वास के साथ विश्वासघात कर जनादेश का अपमान कर नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ सरकार बना कर राज्य की जनता को घोखा देने का काम किया है. जिसके चलते अपराधियों का मनोबल बढ़ गया और लगातार हो रहे हिंसक हमले, अपहरण, रंगदारी की मांग,बलात्कार और लूट की घटनाओं से प्रदेश की कानून व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरते हुए दिख रहा है.