NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

Advertisement

नवगछिया : जमीन विवाद में महिला और युवक पर एसिड फेंका, गिरफ्तार इलाज अनुमंडल अस्पताल

नवगछिया : नवगछिया के नंदलाल चौक पर जमीन विवाद में पड़ोसियों द्वारा एक महिला पर तेजाब फेंक कर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक साह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि कथित रूप से एसिड हमले में घायल अनंत साह की पत्नी भवानी देवी का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल कराया गया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में अनंत साह के लिखित बयान के आधार पर दर्ज कर ली गयी है जिसमें अशोक साह और उसकी पत्नी किरण देवी को आरोपी बनाया गया है. इधर किरण देवी ने फोन पर बताया कि किसी भी तरह की घटना नहीं हुई है. उसके पड़ोसियों ने खुद अपने घर में एसिड फेंक कर उनलोगों को केस में फंसा दिया है.

घटना के बारे में न तो उन्हें जानकारी थी और न ही उनके पति को. जब पुलिस उसके पति को गिरफ्तार करने पहुंची तब उसे पता चला कि उनलोगों को साजिश के तरह फंसा दिया गया है. बहरहाल नवगछिया पुलिस मामले में छानबीन कर रही है. इधर गिरफ्तार अशोक साह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है