बिहपुर। उर्स-ए-पाक के दूसरे दिन बुधवार को भी मिल्की गांव में सूफी संत सैयदना दाता मंगन शाह रहमतुल्ला अलैह के जायरीनों का आना लगातार जारी है। उर्स इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष इरफान आलम ने बताया कि बुधवार देर शाम तक पौने दो लाख जायरीन दाता के मजार पर चादरपोशी कर चुके हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहपुर खानका-ए-मोहब्बतिया की ओर से लगातार 149वें वर्ष गद्दीनशी कोनैन खां फरीदी व नायब गद्दीनशीं मौलाना शब्बर खां की मौजूदगी में चादरपोशी हुई। मौके पर मौलाना अबूसालेह फरीदी, कर्रार खान, रहबर खां, रहनुमा खां, बुशम्स खां, जौहर खां फरीदी, हसन खां, कैफ फरीदी, रिजवान खां, गुलाम पंजतन, मेहरबान आलम, ताजउअ्दीन आदि मुरीदीन व जायरीन मौजूद रहे। बीते मंगलवार की रात पहली चादरपोशी के बाद यह सिलसिला जारी है।
मजार पर हिंदू समुदाय की भी लग रही भीड़ मजार पर हिंदू व मुसलमान एक साथ खड़े होकर पूजा-अर्चना व नियाज फातिहा कर रहे हैं। कमेटी के सदर मु. अजमत अली, नायब सदर मु. इरफान आलम, सचिव मु. अबुल हसन, संयुक्त सचिव अशद राही, कोषाध्यक्ष जैनूल अंसारी, शाहबुद्दीन व सोहराब समेत शाह गुलशन व निगरानी कमेटी के सदर जिप सदस्य मोइन राइन, नायब सदर पैक्स अध्यक्ष रबुल हसन समेत मुखिया सलाहुद्दीन, उपप्रमुख इनामुल, सरपंच सुल्तान किंग, पंसस प्रतिनिधि मु. गुफरान ने बताया कि उर्स का समापन चार मार्च को होगा। मेला मार्गों में जायरीनों की सुरक्षा के लिए पुलिस बलों की तैनाती की गई हैं। चादरपोशी व जियारत करने के बाद जायरीन मेले का आनंद ले रहे हैं।














