बिहपुर। प्रखंड के मधुसूदन राजकीय उच्च बुनियादी विद्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर लगा। अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका रीता कुमारी व संचालन डॉक्टर पुष्पराज ने किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इंस्टीच्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस नारायणपुर के निदेशक सह मिशन के सचिव डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए छात्रों को नियमित रूप से योग-प्राणायाम करने की जरूरत है।
योग प्रशिक्षक डॉ. सुधांशु ने 144 छात्र-छात्राओं को विभिन्न आसनों अभ्यास कराया। मौके पर शिक्षक बबलू रजक, कुमार राजेश रंजन, राजेन्द्र पंडित, पवन कुमार, विनय कुमार मिश्रा, मधु कुमारी आदि थी














