नवगछिया : माघी मेला के मौके पर तिनटंगा करारी घाट पर हुई दौड़ प्रतियोगिता में रोशन अव्वल रहा था। वह पुरस्कार लेने के लिए ही नवगछिया जा रहा था। लेकिन उसे क्या पता था कि वह प्रतियोगिता में उसके प्रतिभागी रहे साथी की बाइक की टक्कर से ही उसकी मौत हो जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दरअसल, माघी मेला से लौट रहे तिनटंगा निवासी रोशन कुमार की मौत बीते रविवार को बाइक की टक्कर से मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने आरोपी बाइक सवार तिनटंगा निवासी सुजीत कुमार शर्मा को इस पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। हादसे के दौरान बाइक पर तीन लड़के सुजीत कुमार शर्मा, नीतिश मंडल और सोनू मंडल सवार थे। तीनों ने शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे।
तीनों लड़के पिछले दिनों माघी मेले में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में रोशन से हार गए थे। इस कारण तीनों रोशन से गुस्से में थे। रविवार इन तीनों की बाइक की बाइक की टक्कर से रोशन की मौत हो गई है। गोपालपुर थाना में मृतक रोशन कुमार के भाई राहुल कुमार ने आवेदन पुलिस को तीन लोगों के विरुद्ध आवेदन दिया है।

राहुल कुमार ने बताया है कि वह अपने भाई रोशन के साथ पैदल घर की ओर आ रहे थे। तभी पीछे से बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसके भाई को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। तीनों युवक की पहचान कर ली गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गोपालपुर के पूर्व सरपंच उमा देवी मौके पर पहुंचकर परिवार वालों को सांत्वना दी।













