नवगछिया : सरकारी काम में बाधा व धमकी पर केस दर्ज.. जांच कर कार्रवाई

नारायणपुर। नारायणपुर सीओ नीतेश कुमार सेठ सोमवार को आरटीपीएस कार्यालय के कार्य का निरीक्षण करने राजस्व कर्मचारी रविशंकर व अमित कुमार के गये। वहां पर भवानीपुर गांव के राजीव कुमार सिंह ने कार्य को लेकर सीओ से तकरार व सरकारी काम में बाधा किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीओ के रोकने पर जान से मरवा देने की धमकी व वेतन रोकने की धमकी दी। सीओ ने भवानीपुर थाना में राजीव कुमार सिंह उर्फ नीरज सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं आरोपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरटीपीएस कार्यालय का रंगरोगन कार्य के बिल को लेकर कहा तो इसकी जांच की जाएगी। वहां पर बीडीओ और कई व्यक्ति मौजूद थे। सीओ ने कहा राजीव सिंह ने पूर्व में अंचल सह प्रखंड में जितने भी कार्य करवाये गये, उनका टीम गठित कर जांच करवायी जाएगी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है