नवगछिया : राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन के प्री क्वार्टर फाइनल में बिहार

नवगछिया। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में खेली जा रही है 69वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग के पूल ई के पहले मैच में बिहार ने हिमाचल प्रदेश को 35-14,35-17 से, गुजरात को 35-27,35-31, चंडीगढ़ को 35-30,33-35,35-31 से पराजित कर प्री-क्वार्टर में प्रवेश किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसकी जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरीशंकर के हवाले से राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि महिला वर्ग के पूल ए के लीग मैच में तमिलनाडु से बिहार की टीम 35-25,35-21 से हार गयी।

जबकि एक अन्य मैच में बिहार को पुडुचेरी के विरुद्ध वाकओवर मिला। बिहार की ओर से कप्तान दीपक प्रकाश रंजन, राहुल कुमार, अंकित शर्मा, विनोद कुमार, सन्नी कुमार ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है