NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर टेंपो-ट्रॉली की टक्कर, एक की मौत

नवगछिया। नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के तेतरी कलबलिया धार के विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर सवारियों से भरे टेंपो और ट्रॉली के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इसमें टेंपो सवार 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी, जबकि टेंपो चालक दिलीप महतो, शांति देवी, छबील कुमार, राजकुमार व रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है।
परबत्ता थाना क्षेत्र के कलबलिया धार के पास टेंपो और ट्रक की ट्रॉली के बीच टक्कर शुक्रवार की सुबह 10 बजे हुई। बताया जा रहा हैं कि टेंपो सवारी लेकर भागलपुर से नवगछिया आ रहा था। उसी समय नवगछिया से भागलपुर जा रहा तेज ट्रॉली की टेंपों में टक्कर हो गयी। वहीं घटना के बाद ट्रॉली छोड़कर चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता थाने की पुलिस पहुंची व स्थानीय जन-जन पार्टी के नेता संजीव कुमार सिंह उपप्रमुख गौतम कुमार व अन्य ग्रामीण की मदद से टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकालकर मायागंज अस्पताल भेजा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पत्ता तोड़ने आ रहे थे नवगछिया

बताया जाता है कि भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के दिलदारपुर बिनटोली गांव से एक ही परिवार के सभी लोग पत्ता तोड़ने के लिए नवगछिया आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शी संजीव कुमार ने बताया कि घटना के बाद मौके पर एंबुलेंस व अन्य वाहनों के माध्यम से सभी घायलों को परबत्ता पुलिस के सहयोग से मायागंज भेजा गया।

पहुंच पथ पर गड्ढे बने घटना के कारण

सड़क पर गड्ढा होने से छोटे-बड़े वाहनों के अनियंत्रित होने से ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं। परबत्ता थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है। चालक भागने में सफल रहा। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।

मृतक किशोर के परिजन का हाल बेहाल, पांच जख्मी का मायागंज में इलाज

भागलपुर। नवगछिया के तेतरी कलबलिया से गुजरने वाले एनएच पर शुक्रवार की सुबह हुए एक्सीडेंट में 12 साल के किशोर पप्पू कुमार की मौत और घटना में पांच जख्मी के परिजन मायागंज पहुंचे। पप्पू की मां संजो देवी का हाल बेहाल था। उनका दूसरा बेटा राजू भी घटना में जख्मी हुआ है जिसका इलाज मायागंज में किया जा रहा है। राजू के अलावा जिन जख्मी का इलाज मायागंज में किया जा रहा है उनमें पप्पू की दादी शांति देवी, पप्पू का चाचा छविल कुमार, पप्पू का फूफा सोहित के साथ ही ऑटो चालक दिलीप महतो शामिल हैं। सभी जख्मी दिलदारपुर बिंदटोली के रहने वाले हैं।

ऑटो बुक करा पत् काटने जा रहे थे

मायागंज में इलाजरत जख्मी सोहित कुमार ने बताया कि वे सभी ऑटो बुक करा जानवर के लिए पत्ता काटने के लिए जा रहे थे। वहीं से पत्ता लाकर वे बेचते भी हैं। उसने बताया कि सामने से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी। किशोर पप्पू गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। सभी को मायागंज लाया गया पर पप्पू की मौत हो गई। ऑटो चालक दिलीप की पत्नी फुलो देवी ने बताया कि सुबह पांच बजे ही उसके पति का ऑटो बुक कराया गया था। पहले भी उनका पति ऑटो लेकर जा चुके हैं। सभी लोग ऑटो में सवार होकर सुबह लगभग आठ बजे निकले थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है