NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया में राजधानी एक्सप्रेस पर फिर से पत्थरबाजी, शीशा टूटा

नवगछिया  । डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ( 12423) पर सोमवार की शाम करीब पांच बजे फिर से असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी की। ट्रेन के बरौनी स्टेशन से पहुंचने पर नवगछिया आरपीएफ को इसकी सूचना दी गयी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना में बताया गया कि कटिहार से ट्रेन खुलने के बाद कटरिया व नवगछिया स्टेशन के बीच बानिकपुर हॉल्ट के पास अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी की। इससे बोगी संख्या तीन व 11 के दाहिने ओर का शीशा टूट गया। नवगछिया आरपीएफ ने रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बरौनी से डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरपीएफ पुलिस अधिकारी के साथ बानिकपुर हॉल्ट के आसपास के सटे गांव के लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया और लोगों को ट्रेन में पत्थर चलाने पर कानूनी कार्रवाई करने के साथ-साथ जेल जाने की बात कही। नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने बताया कि जिस तरह से यह घटना हुई है। इस घटना के बाद हमलोगों ने चिह्नित व्यक्ति की पहचान कर ली है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी।

दो माह में पांचवीं बार पत्थरबाजी

बरौनी-कटिहार रेलखंड के बीच राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य कई ट्रेनों पर असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी की है। इसे लेकर नवगछिया आरपीएफ थाना में कुल छह मामले रेलवे एक्ट में दर्ज है। तीन मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के साथ-साथ मामले का उद्वेदन किया जा चुका है। वहीं हाल के तीन मामले जो पांच अक्टूबर, 26 अक्टूबर व 12 दिसम्बर को दर्ज किया गया है। इसकी जांच चल रही है। वहीं मानसी में व बिहपुर आरपीएफ थाना क्षेत्र में एक-एक मामला दर्ज है।

इन सभी मामले को लेकर आरपीएफ के वरीय पदाधिकारी ने बताया कि हमने कुछ मामले का उद्वेदन कर लिया है। बचे मामले का जल्द उद्वेदन कर लिया जाएगा। मार्च में राजधानी एक्सप्रेस में पत्थरबाजी मामले में बरारी से अखिलेश कुमार की गिरफ्तारी हुई है। वहीं पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में पत्थरबाजी में कुर्सेला के बिट्टू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अवध आसाम एक्सप्रेस में पत्थरबाजी के मामले में कुर्सेला के मंतोष कुमार की गिरफ्तारी हुई है। मंतोष का अपराधी इतिहास भी है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है