NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : आरक्षण संकल्प यात्रा को लेकर वीआईपी के संस्थापक पूर्व मंत्री मुकेश सहनी पहुचे

नवगछिया।  आरक्षण संकल्प यात्रा को लेकर वीआईपी के संस्थापक पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के मैदान में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एक रोटी कम खाये लेकिन बच्चे को अवश्य पढ़ाये। आप संगठित होंगे तभी अपने अधिकार की लड़ाई लड़ पाएंगे। आप अपनी शक्ति को पहचानिए व अपनी जाति की सरकार को बनवाइए तभी आपको अधिकार व आपको आरक्षण मिलेगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, दिल्ली में हमारी सभी उपजातियों को आरक्षण मिला है लेकिन उत्तर प्रदेश और बिहार में निषाद जाति को आरक्षण नहीं है। जब प्रधानमंत्री व गृहमंत्री एक है तो अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नियम क्यों। उन्होंने कहा कि बिहार और यूपी में जब तक आरक्षण नहीं तो दिल्ली की सरकार भी नहीं।

उन्होंने निषाद जाति के लोगों से आह्वान किया की अपनी लड़ाई के लिए संघर्ष कीजिए। उन्होंने कहा कि देश को गुलामी से आजादी तो मिल गयी लेकिन निषाद जाति को गरीबी से आज तक आजादी नहीं मिल पाई है। अब जिसके पास वोट की ताकत होगी, वही राजा होगा। जिस दिन हम अपने वोट की ताकत को पहचान कर संगठित हो जाएंगे, उस दिन सत्ता पर निषाद समाज का बेटा बैठ जाएगा। उन्होंने कहा कि नवगछिया में दूसरी जाति के लोग मछली मारते थे, उनके खिलाफ आवाज उठाया तो आपको अपना हक मिला।

जब आप पावर में रहेंगे तो हर कोई आपकी बात सुनेगा। सभा में आये लोगों को उन्होंने हाथ में गंगाजल लेकर आरक्षण के लिए लंबी लड़ाई लड़ने का शपथ दिलाया, कहा कि आप शपथ लीजिए  आज के बाद  निषाद जाति को आरक्षण दिलाने के लिए  लड़ाई लड़ेंगे। सभा स्थल पर चुनाव चिन्ह नव दर्शकों के लिए मनोरंजन का केंद्र बना हुआ था।नाव  ट्रैक्टर  पर रखकर घुमाया जा रहा था। सभा सुनने के लिए मुकेश साहनी को सुनने के लिए पूर्णिया कटिहार खगड़िया और मधेपुरा के लोग भी आए हुए थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है