नवगछिया : अज्ञात अपराधकर्मियों ने हथियार सटा के लगभग 48 हजार रुपये की लूट, मामला दर्ज

नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगांव पंचायत के हरिपुर टोला में आशीर्वाद फाइनेंस कंपनी के कर्मी सोनू कुमार से अज्ञात अपराधकर्मियों ने हथियार सटा के लगभग 48 हजार रुपये की छिनतई की घटना का अंजाम दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना मंगलवार के देर रात की बताई जा रही है। गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि फाइनेंस कर्मी अपनी बाइक रोककर पेशाब कर रहा था। वापस बाइक पर आने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने हथियार दिखाकर छिनतई की। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है