नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगांव पंचायत के हरिपुर टोला में आशीर्वाद फाइनेंस कंपनी के कर्मी सोनू कुमार से अज्ञात अपराधकर्मियों ने हथियार सटा के लगभग 48 हजार रुपये की छिनतई की घटना का अंजाम दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना मंगलवार के देर रात की बताई जा रही है। गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि फाइनेंस कर्मी अपनी बाइक रोककर पेशाब कर रहा था। वापस बाइक पर आने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने हथियार दिखाकर छिनतई की। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
