नवगछिया :अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् के गतिविधि सेवार्थ विधार्थी नवगछिया के माध्यम से नवगछिया के कदवा दियारा विजय घाट पुल एवं बोड़वा टोला घाट पर में दो दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें छठ पर्व करने वाले माता बहनों के लिए पुजन सामाग्री के लिए निशुल्क चिकित्सा वयवस्था एवं शुद्ध पेयजल का व्यवस्था दो दिन रहा!
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सेवार्थ विधार्थी के बिहार प्रांत के प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि विजय घाट पुल के घाट पर व्रतीयो की भीड़ अधिक होने के कारण किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो जिसके लिए सेवार्थ विधार्थी नवगछिया के कार्यकर्ता लगातार दो दिनों तक सेवा कार्य में डटे रहे! नगर उपाध्यक्ष श्री अरविन्द सिंह ने कहा कि सभी अभाविप कार्यकताओं का छठ पर्व में किए गए सेवा कार्य काफी सराहनीय कार्य है आगे भी समाज के लोग सेवा कार्य की अपेक्षा करती है!
नवगछिया सेवार्थ विधार्थी प्रमुख रघुवीर ने बताया कि अभाविप के द्वारा आगे भी सेवा कार्य जारी रहेगा! वही मौके पर अभाविप के अनुज चौरसिया, नगर सह मंत्री केडी कुमार, रघुवीर अमित कुमार, खुशी समाजिक कार्यकता साजन सिंह, रंजीत सिंह, नवगछिया पुलिस जिला के कदवा ओपी प्रभारी श्री आशुतोष कुमार यादव,पुर्व प्रमुख अमोद सिंह आदि सेवा शिविर की सराहना किया !

