Headlines

नवगछिया : सार्वजनिक पुस्तकालय और छठ पूजा के अवसर पर समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजन

बिहपुर : सार्वजनिक पुस्तकालय औलियाबाद के प्रथम वर्षगांठ छठ पूजा के अवसर पर समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्या रेणु चौधरी द्वारा दीप प्रज्जवलित  कर किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया मड़वा पूरब उषा निषाद ,विशिष्ट अतिथि सरपंच मड़वा पूरब सुनीता देवी और पंसस मड़वा पूरब दरोगा प्रसाद की मौजूदगी रही।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंच संचालन सुजीत कुमार सुमन द्वारा किया गया।इस अवसर पर जिला परिषद सदस्या रेणु चौधरी द्वारा अपने कोष से  सात लाख की राशि का पुस्तक विमोचन कर पुस्तकालय को समर्पित किया गया। शिक्षा में समाज की भूमिका विषय पर बोलते हुए आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीनेट सदस्य टीएमबीयू भागलपुर सह प्रदेश सचिव जद यू पप्पू सिंह निषाद ने कहा कि “आप सभी अभिभावक और शिक्षाप्रेमी एकताबद्ध होकर बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने में अपना अहम योगदान दे”।

इस अवसर पर रोहित के नेतृत्व में एकलव्य डांस अकादमी के बच्चों ने बेहतरीन सांकृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में अंजली, सिमरन, मौसम, करीना, काजल, चांदनी, करिश्मा, आरोही, साक्षी, मीनाक्षी, दीपा, सोनाली, खुशी, शिवानी, आंचल, टुकटुक, राहुल, नीतीश, दीपक और सूरज के नृत्य प्रस्तुति ने समा बांध दिया। मौके पर शिवनंदन सिंह,राजीव चौधरी,अच्युतानंद पाठक,श्यामनंदन सिंह,रविन्द्र सिंह,संजय कुमारबसिंह,अनिल कुमार दीपक,चंदन भारद्वाज,ई अभिषेक,बिहारी,अभिषेक आनद,गुड्डू,जयहिंद,संतोष,मो बबलू,निखिल  एवं आदित्य सहित सैकड़ों ग्रामीण और छात्र छात्राएं उपस्थित हुई।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है