नवगछिया । प्रखंड के रंगरा चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बनिया बैसी एवं थाना क्षेत्र अंतर्गत साधुवा चापर पंचायत में आज जिलाधिकारी के जन संवाद कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। डीएम के गांव आगमन को लेकर साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर पदाधिकारियों द्वारा हर गतिविधि की निगरानी की जा रही है। बीडीओ अन्नू भारती ने बताया कि शनिवार को प्रस्तावित जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियो के अलावा पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराये जाने के साथ योजनाओं के कार्यान्वयन में लाभान्वितों के अनुभवों को भी लिया जाएगा।

