NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : रवि महोत्सव में किसानों ने वैज्ञानिक तरीके से खेती के गुर सीखे

नारायणपुर  :-प्रखंड मुख्यालय शिल्प प्रशिक्षण भवन में एक दिवसीय रवि महोत्सव सह प्रशिक्षण अभियान आयोजित हुआ। जिसका अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, बीडीओ खुशबू कुमारी सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सबौर कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक ने रवि फसल गेंहू, तिलहन, दलहन सहित अन्य खेती के वैज्ञानिक तरीकों के बारे में जानकारी दी। कीटनाशक से बचने का उपाय भी बताया।

कृषि समन्वयक अरुण कुमार, वरुण कुमार सहित अन्य ने योजना के संबंध में जानकारी दी। मौके पर अशोक यादव, कृषि सलाहकार मृत्युंजय कुमार, दिलीप कुमार, ब्रजेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है