नारायणपुर । प्रखंड के बोरनाहा धार पास शनिवार की रात लूट की योजना बना रहे कुख्यात हत्यारोपी शिवा यादव को भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर एककट्टा व दो गोली के साथ गिरफ्तार किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि शिवा ने चार दिन पहले बोरनाहा धार के पास बड़ी पैंकात के गोलू कुमार की बाइक लूट ली थी। दो जुलाई को रायपुर के धर्मेंद्र शर्मा की भोजूटोल में गोली मारकर हत्या मामले में फरार चल रहा था। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर खगड़िया जिले पसराहा थाना क्षेत्र के वंदेहरा गांव निवासी राजीव यादव के घर से लूट की बाइक बरामद की गई।
दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शिवा के पिता कुख्यात ध्रुवा का एक दशक पूर्व कोसी क्षेत्र में दहशत था। हत्याकांड में अभी भी एक आरोपी फरार चल रहा है। नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश अरुण ने बताया कि कुख्यात अपराधी के विरुद्ध भी सख्ती से स्पीडी ट्रायल चला कर सजा दिलवायी जाएगी।














