नवगछिया। आप डीलर के पास आधार कार्ड जमा नहीं करते हैं तो आपका राशन रद्द हो सकता है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना अधिनियम के तहत लक्षित जन वितरण प्रणाली के सभी लाभुकों को राशन कार्ड में अंकित प्रत्येक सदस्य के लिए 30 जून तक आधार सीडिंग अनिवार्य कर दी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राशन कार्ड धारी अपने राशन कार्ड में अंकित प्रत्येक सदस्य की आधार सीडिंग दिनांक 30 जून 2023 तक अनिवार्य रूप से करा लें।यदि आप अपना आधार कार्ड जमा नहीं करते हैं ,आपके राशन कार्ड को रद्द कर दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक सदस्य किसी भी लक्षित जन वितरण प्रणाली विक्रेता की दुकान पर संधारित ईपीओएस यंत्र के माध्यम से निशुल्क आधार सीडिंग ई के वाई सी करा सकते हैं।
राशन कार्ड में अंकित किसी सदस्य के आधार सीडिंग 30 जून तक नहीं की जाएगी तो ऐसे सभी सदस्यों के नाम राशन कार्ड से एक जुलाई के प्रभाव से हटा दिए जाएंगे। उन्हें ऐसे सदस्यों के विरुद्ध खाद्यान्न का लाभ परिवार को नहीं दिया जाएगा। साथ ही ऐसे लाभुक आयुष्मान भारत के लाभ से भी वंचित हो जाएंगे।

इसके प्रचार प्रसार के लिए सभी डीलर के पास बैनर पोस्टर लगा हुआ है। नवगछिया अनुमंडल कूल लाभुक 704709 है। जिसमें कि 600790 आधार से लाभुकों का सिडिंग हो चुका है। 104770 आधार से लिंक नहीं है। शनिवार को 914 लाभुकों ने आधार से सीडिंग करवाया।
