Headlines

नवगछिया में 4 बच्चों की मां दो बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार.. मामले की छानबीन

नवगछिया : नगरह गांव के पिंटू दास की पत्नी ज्योति अपने दो बच्चों के साथ प्रेमी संग फरार हो गई है। पति को आशंका है कि पड़ोसी राजा कुमार दास उसे झांसा देकर ले गया है। पति का यह भी आरोप है कि उसने जमीन खरीदने के लिये अपनी गाढ़ी कमाई ज्योति को 2.95 लाख रुपये रखने के लिए दिया था। ज्योति रकम सहित जेवरात लेकर आरोपी के साथ भागी है। इसलिए अंदेशा है कि आरोपी गहने और नकदी के लालच में ज्योति और उसके बच्चों की हत्या न कर दे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिंटू ने बताया कि ज्योति उसके आठ वर्षीय पुत्र हिमांशु और तीन वर्षीय पुत्री बबिता को साथ लेकर गयी है। जबकि 12 वर्षीय रोहित और छः वर्षीय कुसुम को घर पर ही छोड़ दिया है। उसने बताया कि ज्योति से उसकी शादी 22 जून वर्ष 2010 को हुई थी।

शादी के बाद चार बच्चे हुए। गांव में अच्छा रोजगार नहीं मिला इसलिए वह चंडीगढ़ में रह कर मजदूरी करने लगा। वह नियमित रूप से बच्चों के भरण पोषण के लिये पैसे भेजता था। पिछले कुछ सालों से पड़ोसी के लड़के राजा से ज्योति की नजदीकी हुई थी। पिंटू का कहना है कि उसे लगा राजा रिश्ते में देवर है, इसलिये उसकी नजदीकी बढ़ गयी होगी वह तो चंडीगढ़ में रहता है।

उनकी अनुपस्थिति में राजा घर का कामकाज करता था। उसने 29 अप्रैल को ज्योति से बात की थी। 30 अप्रैल को उसका मोबाइल ऑफ आने लगा। पड़ोस के लोगों ने बताया कि ज्योति चंडीगढ़ के लिए निकली है, जिसके बाद वह ज्योति का इंतजार करने लगा। लेकिन वह चंडीगढ़ नहीं पहुंची। इसके बाद पति परेशान होकर घर पहुंचा। फिर वह घर आया तो उसे मामले की जानकारी मिली। नवगछिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है