Headlines

नवगछिया में कुत्ते ने 5 लोगों को काट कर किया घायल.. 20 से अधिक राहगीरों को काट चुका

नवगछिया : नवगछिया के नया टोला में आवारा कुत्ते का आतंक बढ़ गया है। बुधवार को आवारा कुत्ते ने नवगछिया नगर परिषद के आश्रय स्थल के पास पांच राहगीरों को काट कर घायल कर दिया। घायलों में नया टोला निवासी संजय मलिक, उसके बेटे 10 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार, राजेंद्र कॉलोनी नवगछिया के अनंत कुमार, उजानी नवगछिया की सुनीता देवी और महदतपुर निवासी मानव कुमार शामिल हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने बताया कि दोपहर बाद आश्रय स्थल के पास से जो भी गुजरा कुत्ते ने उसे काटकर घायल कर दिया। घायल सुनीता देवी ने बताया कि रास्ते चलने के क्रम में अचानक कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। कुत्ते ने उसके आंख और हाथ के पास काट लिया है।

10 वर्षीय बच्चा विक्की की हालत भी काफी खराब हो गयी थी। इधर, नया टोला के स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत 10 दिनों से कुत्ता पागल हो गया है। वह पालतू नहीं है। वह अब तक 20 से अधिक राहगीरों को काट चुका है लोगों ने नगर परिषद और वन विभाग से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है