NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

दियारा में बिछेंगे सडको का जाल, गावं को जोड़ेंगे मुख्य सडको से :- बुलो मंडल

जनता के उम्मीद पर खड़ा उतरूंगा, विकास करके दिखयेंगे

Whatsapp group Join

IMG_20170204_58804
भागलपुर : (नाथनगर ): आज युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने नाथनगर प्रखंड के भथोरिया पंचायत के बिहारीपुर में खर्रा नदी पर अपने सांसद निधि कोष से 14 लाख 11 हजार लगत से सीढ़ी घाट का निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया। शिलान्यास के बाद यह निर्माण कार्य अब शुरू हो जायेगा। शिलान्यास समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने कहा लोकसभा क्षेत्र बड़ा है सांसद निधि कोष में फंड सिमित रहने के वाबजूद हमारा प्रयास है कि सांसद निधि कोष के द्वारा छोटी – छोटी विकास कार्य हर पंचायत और गावं तक पहुंचे। विकास के मामले में पिछड़े गावं को विकास के मुख्य धारा से जोड़ना मेरा मुख्य लक्ष्य है।
श्री सांसद ने केंद्र सरकार के बिहार के प्रति उदासीनता का आरोप लगते हुए कहा कि बिहार के प्रति जो रवैया अपना रही है नरेंद्र मोदी की सरकार वो बिलकुल बिहार जैसे पिछड़े राज्य के जनता के हित में नही है।
आम बजट में अंग प्रदेश के जनता के साथ घोर अन्याय किया गया है । सड़क,पुल,स्वास्थ्य सिक्षा,रोजगार हो या रेल का विकास यानि किसी भी क्षेत्र के केंद्र प्रायोजित योजना में भागलपुर को प्राथमिकता नही दिया गया। रेल मंडल कार्यालय जैसी  महत्वपूर्ण योजना पर चर्चा तक नही।केंद्र सरकार की जन विरोधी रवैये को राजद जनता तक पहुंचाएगी ।
श्री सांसद ने कहा कि बिहार के लोग कम संसाधन के वाबजूद अपने दम पर विकास की नई इतिहास लिखेंगे। महागठबंधन सरकार के सात निश्चय से ही होगा गावं और बिहार का विकास । बिहार के विकास के प्रति महागठबंधन की सरकार संकल्पित है।
वही तरफ सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने नाथनगर प्रखंड के अजमेरीपुर बैरिया पंचायत के आर.ई.ओं.रोड हरिदासपुर से दिदारपुर तक प्रधानमंत्रीग्राम सड़क योजनान्तर्गत सड़क की लगत राशि :- 337.00 लाख पथ की लम्बाई :- 6.257 कि.मी. निर्मित सडक का शिलान्यास किया ।
दूसरी सांसद श्री बुलो मंडल ने सड़क PMGSY के अंतर्गत RDW रोड रामपुर से बिहारीपुर भाया मुसहरी तक राशि :190.898 लाख लम्बाई 2.750 कि.मी.सड़क का शिलान्यास किया । यहाँ भी शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्री बुलो मंडल ने कहा कि पुरे क्षेत्र में विछेगा सड़को का जाल एक भी गावं बचेंगे सभी गावं को जोड़ा जायेगे मुख्य सडको से दियारा क्षेत्र के लोग भी महसूस करेंगे शहरों जैसा।
मौके पर जिला परिषद उपध्यक्ष आरती यादव,मुखिया सचितानंद मंडल,राजद प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव,सदर संसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव,अभय मंडल,मुखिया प्रमोद यादव,प्रकाश मंडल,आनंदी मंडल,पवन यादव,मनोज मंडल,मो.चाँदअदि सैकड़ो नेता उपस्थित थे ।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है