Headlines

नवगछिया में कसौधन वैश्य के होली मिलन में जुटे लोग.. संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित

नवगछिया : कसौधन वैश्य विकास पंचायत समिति नवगछिया की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। गोपाल गौशाला के प्रांगण में आयोजित इस समारोह का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह, शंकर गुप्ता, रामलखन गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, महेश लाल एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम में बाल्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पारिवारिक मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष अनिल प्रसाद गुप्ता ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारा कार्यक्रम अच्छे से सफल हुआ। कार्यक्रम में सचिव राजीव गुप्ता, उपसचिव सजन गुप्ता, कोषाध्यक्ष पवन गुप्ता, महेश गुप्ता, गुंजन गुप्ता, मोनी गुप्ता, अमित गुप्ता, राजू गुप्ता, प्रिंस गुप्ता आदि मौजूद थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है