नवगछिया । शराब बंदी के बाद नवगछिया में स्मैक का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। बाजार के माखातकिया, राजेन्द्र कॉलोनी, मील टोला में यह कारोबार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है जिसमे कई सफेदपोश भी लगे हुए हैं। शराबबंदी के बाद छोटे-छोटे बच्चे स्मैक के आदि हो गए है। गोशाला के पिछवाड़े संध्या समय कम उम्र के लड़कों की जमात को स्मैक कासेवन करते देखा जा सकता है। गोशाला सचिव रामप्रकाश रूंगटा ने कई बार इसकी जानकारी नवगछिया पुलिस को दी लेकिन पुलिस सक्रिय नहीं दिखी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रंगरा ओपी के दारोगा राजेश रंजन ने अपनी टीम के साथ बुधवार को गुप्त सूचना पर नाटकीय ढंग से स्मैक के चार कारोबारी को लगभग ढाई लाख के स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारियों में दो राजेन्द्र कॉलोनी, एक माखा तकिया और एक गोशाला के पास का बताया जा रहा है। राजेश रंजन और टीम के द्वारा पकड़े गए स्मैक के तीन जीपर हैं एक जीपर लगभग 85 हजार रुपये का बताया जा रहा है।
राजेश रंजन जब नवगछिया थाना में थे तो उसी समय स्मैक के कारोबार की भनक लगी थी लेकिन कई बार छापेमारी के बाद भी कारोबारी नहीं धराये थे। यहां से तबादले के बाद भी वे नजर रखे हुए थे और स्मैक के कारोबारियों द्वारा भारी मात्रा में स्मैक लाये की सूचना मिलते ही उसने नशीले पदार्थ का कारोबार करनेवाले कारोबारियों को स्मैक के साथ दबोचा। नवगछिया पुलिस फिलहाल इस मामले में चुप्पी साधे हुए है। इस बाबत गुरुवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी जाएगी।

