Headlines

नवगछिया : पंचायत प्रतिनिधियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ दिया धरना

बिहपुर । बिहपुर प्रखंड व अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व बिचौलियों के खिलाफ बुधवार को पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन का अध्यक्षता कर रहे मुखिया संघ के अध्यक्ष सह बिहपुर मध्य पंचायत के मुखिया मनोज कुमार व वार्ड सदस्य सह वार्ड संघ के अध्यक्ष रवि प्रकाश भारती ने कहा कोई भी विकास योजना पर बातचीत करने पर कमीशन की मांग की जाती है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं मंच संचालन कर रहे सामाजिक न्याय आंदोलन, बिहार के संयोजक गौतम कुमार प्रीतम व कामरेड सुधीर यादव ने कहा प्रखंड व अंचल कार्यालय दलालों व बिचौलिया का अड्डा बन गया है और  मोटेशन, सहित प्रधानमंत्री आवास योजना, जलनल योजना, वृद्धापेंशन जैसी योजना में लूट-खसोट मची है। सरपंच प्रमोद सिंह व सरपंच कैलाश यादव ने कहा कि बिहपुर प्रखंड मुख्यालय में लगा सीसीटीवी ही बता देगा कि यहां किस प्रकार दलालों और पदाधिकारियों का कब्जा है।

जिला परिषद बिहपुर 02 के सदस्य व राजद के प्रखंड अध्यक्ष मोइन राईन व उप प्रमुख मो. एनामूल ने कहा कि बिहपुर के ईमानदार जन प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता ने ठान लिया है जब तक बिहपुर प्रखंड मुख्यालय को भ्रष्टाचार व दलालों से मुक्त नहीं कर लेगें तब-तक यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से चलता रहेगा।

धरना-प्रदर्शन में बीडीओ व सीओ  कार्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त करने, बीडीओ  को अविलंब बर्खास्त करने, अपराधी प्रवृति के स्वच्छताग्राही को बर्खास्त कर अविलंब गिरफ्तार करने, बिहपुर प्रखंड व अंचल के तमाम योजनाओं में हो रहे लूट-पाट बंद करने, बिहपुर मध्य पंचायत वार्ड नंबर 8 में पिछले कई वर्ष से आंगनबाड़ी नहीं चलने पर इसकी जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की गई। धरना-प्रदर्शन में कई पंचायत प्रतिनिधि व लोग मौजूद थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है