नवगछिया । भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में ताइक्वांडो हॉल नवगछिया में जूनियर ताइक्वांडो स्पीड किक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक घनश्याम प्रसाद ( राष्ट्रीय रेफरी सह जिला महासचिव ) थे।
मीडिया प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि इस अवसर पर खिलाड़ी सह कोच जेम्स, ताइक्वांडो संघ के तकनीकी अधिकारी अमित कुमार, मो नाजिम, मोनी कुमारी, विकास चौरसिया, खेल शिक्षक गुलाम मुस्तफा, विपिन सिंह, संजय यादव, डॉ. मुकेश कुमार की उपस्थिति में प्रतियोगता कराई गई।
प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग में आदित्य कुमार सिंह प्रथम, राजवीर सिंह द्वितीय और हरिओम तीसरे स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में रितु प्रिया प्रथम, अनन्या द्वितीय और जीया तीसरे स्थान पर रही। कैडेट बालक वर्ग में मो. अरमान प्रथम, जयंत द्वितीय, भूपेन्द कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में मीनाक्षी कुमारी प्रथम, प्रिया कुमारी द्वितीय और अनन्या वात्सल्य तीसरे स्थान पर रही। जूनियर बालक वर्ग में राजा प्रथम, ऋषभ द्वितीय, अभिराम तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में जिनी खातून प्रथम, मेघा द्वितीय और रानी कुमारी तीसरे स्थान पर रही।


