NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

बिहार की तर्ज पर यूपी में बनेगा महागठबंधन- लालू यादव

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बुधवार को कहा कि बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी महागठबंधन बनेगा। उन्होंने कहा कि राजद उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ेगा, परंतु बिहार से राजद के लाखों कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी (सपा) के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए वहां जाएंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पटना में संवाददातओं से चर्चा करते हुए अपने अंदाज में कहा कि सपा में टूट नहीं होने से उसकी प्रतीक्षा में बैठे सांम्प्रदायिक ताकतों को मूर्छा आ गई है। वे डिमोरलाइज हो गए हैं।

Whatsapp group Join

lalu-yadav-1-7-1484201829-155657-khaskhabar

लालू ने एक बार फिर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने का दावा करते हुए कहा कि अखिलेश फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। इसके लिए सोनिया गांधी, माकपा और सपा सबको साथ बुलाया है। निर्वाचन आयोग द्वारा अखिलेश को साइकिल चुनाव चिह्न मिलने से फिरकापरस्त ताकतों के चेहरे मुरझा गए हैं।

उन्होंने कहा कि जनता दल (युनाइटेड) को भी महगठबंधन में शामिल करने के लिए बातचीत की जाएगी। इसके पूर्व यहां राजद कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुनाथ झा और पूर्व विधायक अजीत कुमार झा राजद में शामिल हुए। नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एकबार फिर निशाना साधते हुए लालू ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बनना चाहते हैं। झांसे में लोगों को डालकर हस्तिनापुर पर बैठ गए हैं। उत्तर प्रदेश राज्य नहीं देश का चुनाव है।
एऩ डी़ तिवारी के भाजपा में शामिल होने के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे एक्सपायरी दवा हो गए हैं।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है