थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में बुधवार को दबंगों ने घर घुसकर एक अर्द्ध विक्षिप्त युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने अपने पड़ोस के दीवार पर एक गिट्टी फेंक दिया था। घायल युवक को परिजनों द्वारा इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मामले को लेकर घायल के पिता वशिष्ठ साह ने थाने में आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि मेरे बेटा का मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। अरविंद मंडल, नीतीश मंडल, सुमन मंडल, अभिनंदन कुमार, मनीष कुमार आदि ने मेरे घर घुसकर बेटे को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। वहीं, दूसरी ओर थाना क्षेत्र के ही पूर्वी घरारी में जुआ खेलने के दौरान दो युवकों में जमकर मारपीट हो गई।
जिसमें एक पक्ष के कृष्ण कुमार एवं दूसरे पक्ष के विशाल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया गया। जहां मायागंज रेफर कर दिया। मामले को लेकर एक पक्ष के घायल कृष्ण कुमार ने थाने में आवेदन दिया है। जबकि, दूसरे पक्ष द्वारा देर शाम तक आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही थी। दोनों पक्षों ने जुआ खेलने का आरोप लगाया है।

