नवगछिया | नवगछिया थाना क्षेत्र के बाबा बिशु राउत सेतु के लोकमानपुर निवासी बैंक ऑफ बरौदा के सीएसपी संचालक देवेश कुमार और उसकी पत्नी अलका कुमारी से अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने 1,35580 रुपए नकद और लैपटॉप की छिनतई कर ली है। देवेश ने मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज करायी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!देवेश ने बताया कि वह खरीक के दादपुर स्थित बैंक ऑफ बरौदा का सीएसपी संचालक है और उसकी पत्नी अलका कुमारी लोकमानपुर की संचालक है। बुधवार को वे दोनों रकम और लैपटॉप लेकर मोटरसाइकिल से लोकमानपुर जा रहे थे। बाबा बिशु राउत सेतु के पास एक ही बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उनका रास्ता रोक दिया।
तीनों मास्क पहने थे। अपराधियों ने हथियार के बल पर उसका बैग और लैपटॉप वाला बैग छीन लिया और कदवा की ओर भाग गए। जब उसने पीछा किया तो देखा कि अपराधियों की बाइक से उतर कर एक लड़का श्रीपुर गांव की ओर चला गया। जबकि बाइक सवार दो दादपुर चले गए।

