Headlines

नवगछिया : नए स्थान पर सब्जी हाट जाने से ही मिलेगी जाम से निजात.. प्रशासन कटिबद्ध

नवगछिया । नवगछिया बाजार के स्टेशन रोड में रोजाना लगनेवाले जाम से निजात दिलाने के लिए सब्जी मंडी को नए जगह पर शिफ्ट करने को प्रशासन कटिबद्ध है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नए सब्जी हाट में सारी व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद शनिवार की संध्या समय एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल और एसडीपीओ दिलीप कुमार ने जाकर सब्जी दुकानदारों को समझाया कि वे लोग नए शब्जी हाट में शिफ्ट कर जाए।

इससे स्टेशन रोड में रोजाना लगनेवाले जाम से निजात मिलेगी। इस पर दुकानदारों ने बिजली ,शौचालय पानी का रोना रोया। एसडीओ ने कहा कि आपलोग नए स्थान पर जितना जल्दी हो चले जाएं और वहीं दुकान लगाए।एसडीपीओ ने कहा कि स्टेशन रोड में रोजाना जाम लगता है यह सभी लोगो की जिम्मेदारी है कि वेलोग भी दुकानदारों को नए सब्जी हाट पर जाने के लिए समझाए।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है