Headlines

नवगछिया : रेल अधिकारी ने किया नवगछिया स्टेशन का निरीक्षण.. माल गोदाम के समीप कार्य

नवगछिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों एवं माल गोदाम पर कार्य कर रहे मजदूरों को मिलने वाली सुविधा को लेकर हाजीपुर के डिप्टी सीसीएम एफएम पीके सिन्हा ने निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने यात्री सुविधा से लेकर माल गोदाम के समीप कार्य कर रहे मजदूरों से सुविधाओं की जानकारी ली।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसमें मजदूरों ने विश्राम, शौचालय, स्वच्छ पानी व अन्य तरह की सुविद्या तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की। मजदूरों ने बताया कि माल गोदाम पर जिस तरह माल की ढुलाई बारिश व सुखाड़ में होती है, उस तरह की सुविधा यहां पर उपलब्ध नहीं है।

इस मौके पर डिप्टी सीसीएम एफएम ने मजदूरों को रात्रि में भी कार्य करने की बात की तो उन्होंने सुविधा ना होने एवं अन्य बातों को लेकर व्यवस्था पर उंगली उठाया। कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार होगा तो 24 घंटे भी कार्य करने में कोई परेशानी नहीं होगी। इस अवसर पर नवगछिया स्टेशन के कई अधिकारी भी मौजूद थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है