Headlines

नवगछिया : मृत्यु के 36 घंटे बाद भी घर में ही रखा है छोटुवा की दादी का शव.. परिजनों के अंतिम संस्कार कैसे

नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तरा गांव निवासी कुख्यात गैंगेस्टर पुरषोत्तम कुमार उर्फ छोटुवा यादव की दादी 86 वर्षीय कालो देवी की मृत्यु शनिवार को देर रात ग्यारह बजे हो गयी है. वर्तमान में छोटुवा के घर में एक भी पुरूष सदस्य नहीं है. छोटुवा के सभी भाई बाहर रहते हैं तो दूसरी तरफ उसके पिता भी इनदिनों एक हत्याकांड मामले में नवगछिया उपकारा में विचाराधीन बंदी है. ऐसी स्थिति में वृद्धा की मृत्यु के बाद आस पास के ग्रामीणों के समक्ष यह समस्या उत्पन्न हो गयी है कि बिना परिजनों के अंतिम संस्कार कैसे होगा. बड़ी संख्या में ग्रामीण रविवार को नवगछिया अनुमंडल कारा के गेट पर पहुंचे थे.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ग्रामीणों का कहना है कि क्रिया कर्म के लिए छोटुवा के पिता को जेल से कुछ दिनों की छुट्टी मिलनी चाहिए. ग्रामीण स्तर से कानूनी प्रक्रिया भी पूरी की गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार सुबह छोटुवा के पिता को जेल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है. ग्रामीणों ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया के बाद वे लोग सोमवार को 12 बजे तक छोटुवा के पिता के जेल से बाहर आने का इंतजार करेंगे, अगर किसी कारण वश वे जेल से बाहर नहीं आ सके तो वे लोग शव का अंतिम संस्कार कर देंगे. ग्रामीण रविवार को क्रिया कर्म का सामान लेकर ही कचहरी परिसर और जेल गेट के पास पहुंचे थे. नवगछिया जेल गेट पर दोपहर बाद तक चंद्रिका यादव, प्रमोद यादव, फेकन यादव, बमबम कुमार यादव, मुरारी कुमार यादव, धीरो यादव, धर्मेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग रामरत्ती प्रसाद यादव के जेल से निकलने का इंतजार कर रहे थे.

अपराध की दुनियां का बड़ा नाम है छोटुवा

गैंगस्टर पुरुषोत्तम कुमार उर्फ छोटूवा इलाकाई अपराध की दुनिया का एक बड़ा नाम है. कई दुस्साहसिक वारदातों में छोटुवा मुख्य आरोपी है. चर्चित विनोद यादव हत्याकांड और सोनू राय हत्याकांड समेत एक दर्जन से अधिक जघन्य वारदातों में वह मुख्य आरोपी है. छोटुवा के बाहर रहते इलाके में उसका ऐसा खौफ था कि कुछ छुटभैय्ये अपराधी छोटुवा का नाम से ही लेवी वसूल लेते थे. एसटीएफ पटना ने पिछले वर्ष 21 अप्रैल को हथियार के साथ उसे गिरफ्तार किया था.

गिरफ्तारी के बाद से ही वह जेल में है. जबकि छोटुवा के पिता रामरत्ती प्रसाद यादव पिछले वर्ष चार अप्रैल को गांव में ही हुए राजधर यादव के हत्याकांड मामले में जेल में हैं. इधर छोटुवा की दादी की मृत्यु के बाद ग्रामीण स्तर से एक हस्ताक्षर अभियान चला कर रामरत्ती प्रसाद यादव को क्रिया कर्म के लिये जेल से छुट्टी देने की मांग की है. जबकि सरपंच सुबोध यादव ने एक प्रमाण पत्र देते हुए कहा है कि स्व कमलेश्वरी यादव की पत्नी कालू देवी की मृत्यु हो गयी है. कालू देवी को एक ही पुत्र रामरत्ती प्रसाद यादव है. पुत्र के जेल में रहने के कारण मृतिका को कोई मुखाग्नि देने वाला नहीं है.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है