बिहपुर। हरिओ पंचायत के कोसी पार गांव कहारपुर में कोसी का कटाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को कोसी के जलस्तर में थोड़ी कमी आई। जिस कारण कटाव और तेज हो गया। कोसी में श्याम कमल सिंह का गोदाम समा गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अब कटाव के मुहाने पर कैलू शर्मा, पप्पू शर्मा, पारो शर्मा, चंदेश्वरी शर्मा, बिनो शर्मा, राजेंद्र शर्मा, धनंजय शर्मा, चानू शर्मा समेत दर्जनों घर हैं। लोग अपने घरों को तोड़कर दूसरे सुरक्षित जगहों पर जाने को विवश हैं।

लोग अपनी जन्मभूमि को छोड़ना नहीं चाहते हैं पर प्रकृति के आगे बेबस और लाचार हैं। ग्रामीण सन्नी सिंह, रुस्तम सिंह, सनातन सिंह, बिट्टू सिंह, सुशील शर्मा, प्रकाश शर्मा आदि ने बताया की गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं जलमीनार भी कटाव की जद में है। कहारपुर के कटाव विस्थापितों को कोई लाभ नहीं मिल पाया है। लोगों में प्रशासन के खिलाफ काफी नाराजगी देखी जा रही है।
