बिहपुर। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे मड़वा गांव के 12 नंबर वार्ड निवासी जयप्रकाश पासवान उर्फ साहेब पासवान के 26 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार पासवान का भागलपुर बस डिपो के समीप रेलवे यार्ड में ड्रिल मशीन से फर्श तोड़ने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार संतोष पीरपैंती के ठेकेदार पंकज पाण्डे के अंडर मजदूरी का काम कर रहा था। युवक की मौत होने के बाद ठेकेदार फरार हो गया। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं। संतोष की मौत की सूचना पर मड़वा स्थित घर में कोहराम मच गया। युवक के पिता जयप्रकाश पासवान, मां लालमुनी देवी व अन्य परिजन भागलपुर पहुंच गये। युवक की मौत की सूचना पर भागलपुर रेल पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया है।

