नवगछिया – पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देश पर नवगछिया के विभिन्न थानों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. गोपालपुर थाना अध्यक्ष के रूप में कार्यरत कुणाल आनंद चक्रवर्ती को ओएसडी सह अभियोजन को कोषांग का पदाधिकारी बनाया गया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस निरीक्षक अमर विश्वास को पुलिस केंद्र नवगछिया से बिहपुर अंचल निरीक्षक के पद पर भेजा गया है. पुलिस निरीक्षक भारत भूषण को नवगछिया अंचल निरीक्षक पद से हटाकर गोपालपुर थाने की कमान दी गई है.

अभियोजन को सांग से पुलिस निरीक्षक मारकंडेय सिंह को अंचल निरीक्षक नवगछिया बनाया गया है. दरोगा अवधेश राम को पुर थाने से अनुसूचित जाती जनजाति थाने का थाना अध्यक्ष बनाया गया है. दारोगा रामप्रवेश राम को बिहपुर थाने की कमान दी गई है.
