गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मुकंदपुर मूढ़ी मील के नजदीक मोबाइल को लेकर हुई मारपीट के बाद बम से हमला कर दिया गया। घटना में एक युवक घायल हो गया। देर शाम नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार रुपेश किराना स्टोर के समीप सिंघिया मकंदपुर एवं भवानीपुर गांव के कुछ युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसमें मकंदपुर गांव के सूरज कुमार, अमित कुमार, प्रवीण कुमार, निशांत कुमार सहित अन्य तीन लड़कों के बीच किसी बात को लेकर के विवाद हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों ओर से मारपीट होने लगी। इस बीच एक लड़का बाइक से आया और उसने कहा कि उसको छोड़ेंगे नहीं और एक बम पटक दिया। इस घटना में रूपेश किराना स्टोर में सामान खरीद रहे लोगों में भगदड़ मच गयी।

इस घटना में गोसाई गांव के सुनील डोम के जांघ में बम के कण लगने से जख्मी हो गया। इसके बाद कुछ बदमाश मकनपुर चौक की तरफ भागे एवं कुछ गांव की ओर भाग गये। सभी लोग बाइक से आये थे। गोपालपुर पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर जांच की गयी। हमला के कारणों का पता किया जा रहा है। एसडीपीओ ने घटना को लेकर तत्काल अभियुक्त की पहचान करने का निर्देश गोपालपुर पुलिस को दिया है। एसपी ने बताया कि जांच की जा रही है कि किस परिस्थिति में बमबारी हुई है। एसडीपीओ के साथ सर्किल इंस्पेक्टर भारत भूषण, गोपालपुर थानाध्यक्ष कुणाल आनंद चक्रवर्ती सहित कई पुलिस अधिकारी पहुंचे थे।
