बिहपुर बस स्टैंड के पास एनएच-31 पर शुक्रवार रात नौ बजे बजरंगबली मंदिर के सामने बालू-गिट्टी कारोबारी व मड़वा गांव निवासी निकेस चौधरी उर्फ निक्कू को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल को नवगछिया से देर शाम भागलपुर रेफर कर दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार तीन बदमाश हेलमेट पहनकर निक्कू के डिपो पर पहुंचे और गोलियां चलाने लगे। गोली चलने पर कारोबारी बस स्टैंड की ओर भागने लगे। इसके बाद बदमाशों ने पीछा कर उसके पैर में दो गोलियां मारीं। इसके बाद बदमाशों ने कारोबारी के डिपो से मोबाइल और रुपये भी लूट लिये।

फायरिंग की सूचना पर झंडापुर ओपी प्रभारी शिव प्रसाद रमानी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल व्यवसायी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया। वहां से मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। ओपी प्रभारी ने बताया कि घटना में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
