सोमवार को सभी 9 केंद्रों पर चौथे दिन गुरुवार को हुई मैट्रिक परीक्षा दोनों पालियों में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। चौथे दिन हुई अंग्रेजी विषय की परीक्षा में दोनों पालियों में कुल 7822 परीक्षार्थियों में 7607 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रथम पाली में सभी नो केंद्रों पर हुई परीक्षा में 4078 परीक्षार्थी में 3961 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि कुल 117 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल 3744 परीक्षार्थियों में 3646 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जबकि 98 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर निर्धारित समय पर परीक्षा आरंभ हुई। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। जहां परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर संघन जांच के बाद परीक्षा केंद्र के भीतर इंट्री मिली। परीक्षा को लेकर नवगछिया प्रशासन स्तर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्र पर प्राप्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

गुरुवार को भी दो अलग अलग परीक्षा केंद्र पर छात्रा के बीमार हो गईं। सावित्री पब्लिक स्कूल में प्रथम पाली में परीक्षा के समापन के समय खरीक थाना क्षेत्र के कठेला निवासी राजेश ठाकुर की पुत्री छात्रा पूजा कुमारी बेहोश हो गई। स्वास्थ्य टीम एम्बुलेंस लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंची। जहां बेहोश हुई छात्रा को वहां से लेकर अस्पताल ले गई।
इलाज के बाद छात्रा के होश में आने के बाद वह परिजनों के साथ घर गई। प्रथम पाली में ही प्रसिडेंसी पब्लिक स्कूल में भी एक छात्रा के बीमार होने की सूचना पर अस्पताल से स्वास्थ्य टीम परीक्षा केंद्र पहुचीं। छात्रा को पेट मे दर्द होने की शिकायत थी।
