सुकटिया सड़क पर तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बाजार से रंगरा की तरफ जा रहा था। दूसरी ओर से तिरासी गांव निवासी शंकर मंडल धरहरा गांव से मजदूरी कर साइकिल से घर जा रहा था। इसी बीच साइकिल और बाइक में टक्कर हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दुर्घटना में शंकर मंडल की मौत मौके पर ही हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक पर सवार तीन में से दो युवक भाग गए। जबकि तीसरे को गोपालपुर पुलिस ने पकड़ लिया। मोटरसाइकिल सवार लड़के को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर लाया।

शंकर मंडल के परिवार में एक पुत्र सिंटू कुमार और तीन पुत्री हैं। जिसमें एक पुत्री रीना कुमारी की शादी हो चुकी है। दूसरी संजू कुमारी और वीना कुमारी पढ़ाई कर रही है। पिता की मौत के बाद तीनों का रो-रोकर बुरा हाल था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चला रहा युवक नशे में था।
