जल जीवन हरियाली और शराब बंदी की सफलता और दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ जिले की 26 सड़कों पर मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। प्रशासन के दावे के मुताबिक आयोजित मानव श्रृंखला में जिले के साढ़े 11 लाख लोग शामिल हुए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हालांकि मानव श्रृंखला में भीड़ तो जुटी लेकिन अटूट नहीं रह सकी। चौक-चौराहों और महत्वपूर्ण जगहों पर काफी भीड़ थी। कई कतारें लगी हुई थी। लेकिन कई जगहों पर श्रृंखला टूट गयी थी। शहरी क्षेत्र में भी कई जगह खाली रह गये थे। श्रृंखला को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा। स्कूली छात्रों की भागीदारी अच्छी रही।
नाथनगर से परबत्ती, स्टेशन चौक, लोहिया पुल, घंटाघर, कचहरी चौक, तिलकामांझी, जीरोमाइल होते हुए नवछगिया और पीरपैंती की तरफ जाने वाली सड़कों पर मानव शृंखला बनायी गई। इसके अलावा तिलकामांझी, आदमपुर, नया बाजार, साहेबगंज होते हुए चम्पानाला पुल तक ये श्रृंखला बनी।


सात मुख्य सड़क और 17 उप पथ पर बनाई गई श्रृंखला
घोरघट बेली ब्रिज से जीरोमाइल भागलपुर – 40 कि.मी.
सुल्तानगंज से असियाचक (भागलपुर सीमा) – 06 कि.मी.
शंभूगंज मोड से कुर्मा मोड़ (एमडीआर) – 06 कि.मी.
सतीशनगर से कटरिया (रंगरा प्रखंड) – 43कि.मी.
भागलपुर जीरोमाइल से नवगछिया जीरोमाइल – 15 कि.मी.
नगविछया से मधेपुरा सीमा तक – 12 कि.मी.
जीरोमाइल (भागलपुर) से मिर्जाचौकी – 57 कि.मी.

उप पथ
तिलकामांझी से आदमपुर, नरगा, साहेबगंज, चम्पानाला पुल 10 किमी
आदमपुर चौक से घंटाघर, पीरबाबा चौक से कचहरी चौक
और मानिक सरकार चौक से शरत चन्द्र पथ 5.30 किमी.
गुरहट्टा चौक से कजरैली नाथनगर प्रखंड होते हुए 18.60 किमी.
नाथनगर थाना के पास से सजौर (शाहकुण्ड प्रखंड) 20 किमी.
हवाई अड्डा से लोदीपुर भाया गोराडीह अगरपुर रोड 05 किमी.
नारायणपुर प्रखंड से एनएच 31 तक 03 किमी.
बिहपुर प्रखंड कार्यालय से एनएच 31 तक 03 किमी.
खरीक बाजार से एनएच 31 तक 02 किमी.
तिनटंगा करारी घाट से एनएच 31तक 14 किमी.
गोपालपुर प्रखंड कार्यालय से तिनटंगा करारी घाट 01 किमी.
अकबरनगर से शाहकुण्ड प्रखंड तक 13 किमी.
भागलपुर लोहिया पुल से जगदीशपुर प्रखंड तक 14 किमी.
कचहरी चौक से गोराडीह प्रखंड के सतजोरी तक 13 किमी.
त्रिमुहान से सनोखर होते हुए दिग्गी (सन्हौला सीमा) 20.10 किमी.
घोघा गोल सड़क से सन्हौला तक 16 किमी.
अलीगंज गंगटी होते हुए दाउनबाट अमरपुर पथ 05 किमी.
गनौल से नारायणपुर एनएच 31 तक 06 किमी.
सन्हौला प्रखंड से धोरैयार को जोड़ने वाली सड़क 02 किमी.
पीरपैंती से बाराहाट 10 किमी.

