नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में छापेमारी कर पुलिस ने डीलर र¨वद्र राय के घर से 16 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद किया है। मौके से पुलिस ने शराब तस्कर र¨वद्र राय के पुत्र कुणाल राय उर्फ सोनी को भी गिरफ्तार किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कमरे में पलंग के नीचे बॉक्स से शराब की बरामदगी हुई है। छापेमारी अभियान में नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपुर कुशवाहा समेत पुलिस बल शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक यहां शराबबंदी के बाद से ही अवैध शराब की बिक्री का गोरखधंधा चल रहा था, जिसमें डीलर का दूसरा पुत्र संतोष कुमार राय उर्फ गुड्डू भी शामिल है।

लेकिन, पुलिस की छापेमारी के वक्त वह घर में मौजूद नहीं था। डीलर पुत्र अपनी स्कार्पियो से ही शराब की तस्करी करता था। झारखंड और बंगाल से भागलपुर के रास्ते शराब लाई जाती थी। यहां से तेतरी के अलावा आसपास के गांवों और नवगछिया जीरोमाइल के समीप ढाबों और होटलों में अवैध शराब पहुंचाई जाती थी।

