NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

देवशयनी एकादशी के बाद चार माह तक के लिए शहनाई की धुन थम जाएगी -दयानंद पंडित

देवशयनी एकादशी के बाद चार माह तक के लिए शहनाई की धुन थम जाएगी। इस दौरान मांगलिक कार्य नहीं होंगे। इस बार देवशयनी एकादशी 12 जुलाई काे है। इन चार महीनों में बृहस्पति अस्त हो जाता है। आठ जुलाई आखिरी मुहूर्त है। इसके बाद 12 जुलाई से बृहस्पति के अस्त होते ही चातुर्मास शुरू हो जाएंगे। इस दौरान भगवान विष्णु निद्रा में चले जाते हैं। जिस कारण विवाह का कोई लग्न नहीं रहता। 8 नवंबर को देवाेत्थान एकादशी को भगवान विष्णु निद्रा से जागेंगे। उसके बाद लग्न शुरू हो जाएगी।

Whatsapp group Join

शास्त्रों में वर्णित है कि आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन भगवान श्रीहरि क्षीर सागर की जगह पताल लोक में बलि के द्वार पर विश्राम करने के लिए निवास करते हैं। यही कारण है कि इस व्रत का नाम देवशयनी एकादशी पड़ा है। देवोत्थान एकादशी से विवाह, जनेऊ, गृह प्रवेश, मुंडन आदि मांगलिक कार्य शुरू होंगे। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष से चार माह के लिए शयनकाल में जाने के बाद कार्तिक मास की शुक्ल एकादशी को लौटते हैं। भगवान विष्णु के शयनकाल के दौरान किसी प्रकार का मांगलिक कार्य करना निषेध माना गया है इसलिए इस बीच विवाह-उपनयन आदि शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

ये हैं विवाह का मुहूर्त

जुलाई- 6, 7 और 8

अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में कोई योग नहीं

नवंबर- 8, 9, 10, 14, 22, 23, 24 और 30
दिसंबर-5, 6, 11 और 12

चतुर्मास के दौरान साधु-संत भी नहीं करते हैं भ्रमण

इन चार माह में भ्रमण वर्जित होने के कारण साधु-संत, संन्यासी भी एक ही स्थान पर रहकर तपस्या करते हैं। मान्यता है कि देवशयनी एकादशी व्रत के करने से सारे पाप नष्ट होते हैं तथा समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हंै। मनुष्य को भगवान उत्तम गति प्रदान करते हैं। जो व्यक्ति प्रति वर्ष श्रीहरि का व्रत करते हैं उन्हें बैकुंठ लोक प्राप्त होता है। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी का व्रत रखा जाता है सभी सदस्यों को भगवान विष्णु की पूजा आराधना की जाती है। देवोत्थान एकादशी इस बार 8 नवंबर शुक्रवार को है इसे हरि प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है। आषाढ़ शुक्ल एकादशी की तिथि को देव शयन करते हैं और कार्तिक शुक्ल एकादशी देवोत्थान एकादशी काे जागते हैं। धार्मिक व्यक्ति इस दिन तुलसी और शालीग्राम के विवाह का आयोजन भी करते हैं।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है