नवगछिया : सोमवार को बाबा बिशु राउत सेतु पर हुए लूट कांड के बाद पुलिस की छापेमारी में उजानी और श्रीपुर दियारा के बीच से एक बैग, दो मोबाइल और एक हजार रुपये की बरामदगी की है. मालूम हो कि बाबा बिशु राउत सेतु पर नकाबपोश बदमाशों ने एक निजी कंपनी में काम करने वाले नारायणपुर निवासी पंकज सिंह से 57766 रुपया, तीन मोबाइल और एक बैग छीन लिया था.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कदवा थानाध्यक्ष फुलेश्वर कुमार ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है. जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा. इधर कदवा के डरे सहमे लोगों की मांग है कि पुल के उत्तरी छोड़ पर एक पुलिस चौकी की जाय. तभी अपराधी अपनी मंशा में सफल नहीं हो पाएंगे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Verified by MonsterInsights