खरीक  : खरीक थाना क्षेत्र के गोटखरीक के समीप चौदह नंबर सड़क परअनियंत्रित ट्रैक्टर से जुगाड़ गाड़ी में जोरदार धक्का मारने से खरीक बाजार निवासी उपेन्द्र ऋक्यासन,राजू ऋक्याशन और राजा ऋक्यासन गंभीर रूप से घायल हो गया.सभी घायलों को खरीक पीएचसी में भर्ती कराया. मौके पर पुलिस पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त जुगाड़ गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है. जख्मी के परिजनों ने बताया कि सभी जुगाड़ गाड़ी पर सवार होकर अपना घर खरीक बाजार स्थित गोल चौक जा रहा था

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी क्रम में ट्रेक्टर ने जोरदार धक्का मार दिया जिससे सभी लोग सड़क दुर्घटनाग्रस्त को गए.ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

नारायणपुर – प्रखंड के सिंहपुर पुरब पंचायत के गणेश पथ मधुरापुर बाजार निवासी बिलाश पोद्दार के घर में दिप से आग लगने से कपड़े सहित कागजात एवं अन्य समान जलकर राख हो गया. घर में महिला रहने के कारण अफरा तफरी मच गई. पीड़ीत बिलाश पोद्दार ने बताया कि पुजा कर संध्या देकर किचन रुम में खाना बना रहे थे कि द्विप से पसरकर आग धीरे धीरे अन्य जगहों पर बिछावन व रजाई में आग पकड़ने लगा और बड़ा रुप ले लिया जिससे घर में अफरा तफरी का माहौल हो गया. जिसे आसपास के स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबु पाया गया. आग लगने से लगभग पच्चीस हजार रुपये की क्षति बताया.ग्रामीणों ने भवानीपुर ओपी एवं नारायणपुर सीओ को दुरभाष पर घटना की जानकारी दी.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Verified by MonsterInsights