नवगछिया : नवगछिया बाजार के स्टेशन रोड में सोमवार को पूरे दिन जाम लगी रही. बाजार के स्टेशन रोड में जाम लगे रहने के कारण बाजार में खरीददारी करने आए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं नवगछिया स्टेशन से ट्रेन पकरनें आए यात्रियों को रिक्शा छोड़ कर समान को लेकर पैदल नवगछिया स्टेशन पहुंचना पड़ा. नवगछिया स्टेशन से लेकर वैशाली चौक तक जाम की लगे रहने के कारण वैशाली चौक से स्टेशन पहुंचने में 40 मिनट लग जा रहे थे.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्टेशन रोड में जाम होने के कारण जाम में प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल जा रही एम्बुलेंस भी जाम में फंसी हुई थी. वहीं स्टेशन रोड में जाम होने की सूचना पर नवगछिया पुलिस मौके पर जाम में फसे वाहनों को कतार में कर धीरे धीरे आगे बढ़ा रहे थे.

जाम का कारण स्टेशन रोड में सड़क किनारे सब्जी की दुकान लगने एवं सड़क पर ही ट्रेक्टर के खड़ी कर समान को उतारने व लोड किए जाने को लेकर लगा हुआ था. जाम में स्कूली बच्चों को घर पहुचने जा रही वाहन भी जाम में फसी हुई थी. जाम के कारण स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानियों का सामान करना पड़ा.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Verified by MonsterInsights