नारायणपुर – कटिहार बरौनी रेलखंड के रेलवे स्टेशन नारायणपुर के पश्चिमी समपार पर मौजमाबाद निवासी गुड्डू पासवान उर्फ बुद्धन पासवान का पुत्र सोनू कुमार(8) वर्ष लगभग 4:35 बजे नवगछिया से खगड़िया की और जा रही मालवाहक एक्सप्रेस फौजी गाड़ी एवं कटिहार से बरौनी की और जा रही राजधानी एक्सप्रेस के झटके से जख्मी हो गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने जख्मी युवक को पीएचसी नारायणपुर इलाज के लिए पहुंचाया व परिजनों को जानकारी दी. वहीं पीएचसी के डा.आंनंद मोहन ने बताया कि जख्मी का प्राथमिक उपचार के बाद हेड की सीरियस इंजूरी होने के कारण बेहतर इलाज के लिए जेएलएमएनसीएच भागलपुर रेफर किया गया.

वहीं स्टेशन प्रबंधक रामचंद्र मंडल ने बताया कि 4:30 से 5 बजे की बीच फौजी गाड़ी एवं राजधानी एक्सप्रेस गुजरी है.वहीं नारायणपुर जीआरपी थानाध्यक्ष अश्विनी पांडे ने बताया कि घटना को पहचान के बाद परिजनों को सुचना दे दी गई है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Verified by MonsterInsights