इस बार भागलपुर महोत्सव में हरियाणा की डांसर सपना चौधरी ठुमके लगाएंगी। गजल गायक पंकज उधास भी अपनी प्रस्तुति से शहरवासियों का मन मोहेंगे। नागरिक विकास समिति की बैठक में दोनों कलाकारों को आमंत्रित करने का फैसला लिया गया। कार्यवाहक अध्यक्ष विजया मोहिनी की अध्यक्षता में हुई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैठक में भागलपुर महोत्सव के आयोजन पर चर्चा हुई। बैठक में तय हुआ कि दिसम्बर में महोत्सव का आयोजन होगा। समिति के प्रवक्ता रमण साह ने कहा कि इस वर्ष महोत्सव को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने की तैयारी चल रही है। बैठक में उपाध्यक्ष सत्य नारायण प्रसाद ने कहा कि इस वर्ष पांच दिवसीय महोत्सव होगा।

सांस्कृतिक सचिव नरेश साह ने बताया कि इस वर्ष हरियाणा की डांसर सपना चौधरी एवं गजल गायक पंकज उधास को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में सलाहकार रमण कर्ण, डाॅ. सरोज सिन्हा, प्रो. रोज, गोविन्द अग्रवाल, आनंद श्रीवास्तव, इम्तियाज, विनोद ढांढनियां, जिम्मी क्वाड्रेस आदि मौजूद थे।

