नारायणपुर : प्रखंड के सिंहपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या चार गनौल गांव में गंगा नदी से आए बाढ से पंकज चौधरी के 10 वर्षीय पुत्र तीसरी कक्षा के छात्र सत्यम कुमार की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से हो गयी. जानकारी के अनुसार वह घर से बाहर निकल कर दुध लाने के दौरान पीसीसी सडक पर बाढ से आए पानी द्वारा चल रहे धारा से रेत द्वारा गडढे में जाने से डुब गया. मौके पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि प्रितम मिश्रा, सरपंच संजय सहनी, रणधीर मंडल ने ग्रामीणों के सहयोग से बालक को पीएचसी नारायणपुर इलाज के लिए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. ग्रामीणों द इसकी सुचना नारायणपुर बीडीओ व सीओ एवं भवानीपुर थानाध्यक्ष को जानकारी दी. थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया पिता के बयान पर युडी केस दर्ज किया गया है. मृतक छात्र का नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Verified by MonsterInsights