NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

खुशखबरी: भागलपुर की कहकशां परवीन का उपसभापति पैनल में शामिल

राज्यसभा चुनाव को लेकर भले ही बिहार में राजनीतिक उठापटक चल रही हो, लेकिन इससे हटकर प्रदेश को आज बड़ा तोहफा मिला है. भागलपुर की बेटी व जदयू की सांसद कहकशां परवीन को राज्यसभा के उपसभापति पैनल में शामिल किया गया है. यह भागलपुर के लिए गर्व की बात है. वहीं उपसभापति पैनल में शामिल किये जाने पर जदयू व भाजपा के नेताओं ने खुशी जाहिर की है और कहा कि इससे बिहार गौरवान्वित हुआ है. साथ ही इससे महिला सशक्तीकरण को और अधिक बल मिलेगा.

Whatsapp group Join

दिल्ली से मिल रही खबर के अनुसार राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहकशां परवीन का उपसभापति पैनल में शामिल करने का आदेश जारी किया है. बता दें कि कहकशां परवीन अभी बिहार से जदयू कोटे से राज्यसभा सांसद हैं. यह नियुक्ति इसलिए भी मायने रखती है कि कल ही इंटरनेशनल महिला दिवस पर सदन के कई सदस्यों ने पैनल में महिला सदस्य को नियुक्त करने की मांग की थी. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को सभापति एम वेंकैया नायडू ने बिहार के भागलपुर की रहनेवाली कहकशां परवीन को उपसभापति पैनल में शामिल कर लिया.

बताया जाता है कि कांग्रेस के विप्लव ठाकुर ने दिल्ली में गुरुवार को यह मांग उठायी थी कि उपसभापति पैनल में कोई महिला सदस्य नहीं है. तो आज शुक्रवार को सभापति नायडू ने इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि कहकशां परवीन की नियुक्ति बासवराज पाटिल के स्थान पर की गयी है. कहकशां परवीन की नियुक्ति अगले माह तीन अप्रैल से प्रभावी होगी. दरअसल उसी दिन सदन की समिति से बासवराज सेवानिवृत्त हो रहे हैं.

बता दें कि कहकशां परवीन बिहार में महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं. इतना ही इससे पहले वे भागलपुर की मेयर भी रह चुकी हैं. जानकारी के अनुसार कहकशां भागलपुर नगर निगम में वर्ष 2002 में मेयर बनी थी तथा इस पद पर वर्ष 2007 तक रही थीं. खास बात कि कहकशां परवीन अभी बिहार में ही हैं और जहानाबाद उपचुनाव में प्रचार कर रही हैं. गुरुवार को वे जहानाबाद में जदयू के ही राज्यसभा सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह के साथ जनसंपर्क अभियान चला रही थीं. बता दें कि पिछले साल अप्रैल में कहकशां परवीन उस समय अचानक चर्चा में आ गयी थीं जब उनके भागलपुर स्थित घर पर बम से हमला कर दिया था. घटना में सांसद के बॉडीगार्ड सहित चार लोग घायल हो गए थे.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है