NAUGACHIA News

नवगछिया : फर्जी दारोगा बनकर रचाई शादी: महिला सिपाही से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया : यार्ड में दर्दनाक हादसा.. ट्रेन से कटकर युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

नवगछिया : बाढ़ से पहले एक्शन में प्रशासन.. इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण

नवगछिया में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ‘कुका’ की मौत, अस्पताल परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

नवगछिया में ट्रैफिक का हाल बेहाल, बरात की गाड़ियां भी फंसी

नवगछिया : दिनदहाड़े लूटकांड.. गल्ला व्यवसायी पर हमला कर 3.50 लाख रुपये लूटे

भागलपुर पहुचे मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया में चोरों का कहर मक्खातकिया और प्रोफेसर कॉलोनी में हुई लाखों की चोरी-Naugachia News

नवगछिया  : नवगछिया में चोरों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार की रात को फिर चोरों ने मक्खातकिया के एक किराना दुकान और प्रोफेसर कॉलोनी के घर में चोरी कर ली है. मक्खातकिया में राजकुमार साह के दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. चोरों ने मुख्य गेट का लॉक उखाड़ कर दुकान के अंदर प्रवेश कर गये और दुकान से छ: पैकेट चावल, तीस पैकेट सरसों तेल, एक पैकेट मसूर दाल, एक कार्टून सिगरेट व अन्य सामानों की भी चोरी कर ली है.

Whatsapp group Join

दुकानदार राजकुमार ने बताया कि करीब पच्चीस हजार रूपये की सामग्री चोरी कर ली गयी है. सुबह ही राजकुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दी है. इधर प्रोफेसर कॉलोनी के मदन भगत के घर में भी चोरों ने लाखों का माल उड़ा लिया है. जानकारी मिलीप्रोफेसर कॉलोनी निवासी मदन भगत दो माह से अपने घर पर नहीं रह रहे थे. मदन भगत अपने पुत्र के पास पूर्णियां में रह कर इलाज करवा रहे हैं.

शनिवार की सुबह मदन भगत को फोन से उसके पड़ोसियों ने चोरी हो जाने की सूचना दी है. चोरी की घटना की सूचना मिलते ही मदन भगत घर पहुंचे तो उन्होंने घर के सामानों को देखा तो उनका कहना था कि चोरों ने करीब तीन लाख से अधिक मूल्य के जेवरात, कपड़े और कीमती सामानों की चोरी कर ली गयी है.

जानकारी के अनुसार चोरों ने मुख्य गेट का ताला काट कर घर के अंदर प्रवेश किया और क्रमश: ताला काट कर गेदरेज, बक्से आदि से सामानों को निकाल लिया है. लगातार चोरी हो रही है किन पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पा रही है. इधर दोनों जगहों पर नवगछिया पुलिस ने पहुंच कर आवश्यक छानबीन की है. चोरी से पीड़ित दुकानदार और गृहस्वामी ने घटना की बाबत नवगछिया थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है.

कहते हैं एसडीपीओ

नवगछिया के एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि जल्द ही चोरों के गिरोह का उद्भेदन किया जायेगा. पुलिस इसके लिए अभेद्य रणनीति पर कार्य कर रही
है.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है